उरई कोतवाली पुलिस ने साहिल खान को गिरफ्तार कर चोरी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा व चांदी के जेवर बरामद किए, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
उरई(जालौन) : जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा समेत करीब 123 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को उरई नगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति और अन्य आभूषण शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि इस चोरी की वारदात में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी साहिल खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।






