कालपी के कागजीपुरा मोहल्ले में लगातार बारिश के चलते जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। परिवार बाल-बाल बचा, गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।
कालपी(जालौन) : जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक जर्जर कच्चा मकान महज 5 सेकंड में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया। मकान गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है।
मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
मकान ढहने से घर में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार
मकान गिरने के बाद गरीब परिवार के सिर से छत छिन गई है। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत व आर्थिक सहायता की मांग की है।






