रिपोर्ट : राशिद अली बहराइच
खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावा पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को सेवाएं दीं।
बहराइच के पयागपुर तहसील स्वास्थ्य क्षेत्र के खुटेहना, रामनगर खजुरी, पहलवारा, मुंडेरवा ठकुराइन और बभनियावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 83 पुरुष, 57 महिलाएं और 34 बच्चों समेत कुल 174 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटेहना का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने औचक पर्यवेक्षण किया। उन्होंने मेले में प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन किया और आवश्यक विभागीय सुझाव दिए।
मेले के दौरान एनसीडी स्क्रीनिंग के साथ स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान डॉ. आयुषी सिंह, डॉ. श्वेता यादव, गुंजन गोपाल मिश्रा, केके शुक्ल, महफूज अंसारी, अनिल, प्रतिभा देवी, पूर्णिमा शुक्ला, दीप्ति स्टाफ नर्स, अंकित पाठक, राजेंद्र यादव, इंद्रा सिंह और वीरेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।






