विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bahraich

नानपारा नगर पालिका में प्रार्थना पत्र गायब होने का आरोप, ईओ बोले- हम कुछ नहीं कर सकते

नानपारा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी का कार्यालय

प्लॉट की पुरानी दीवार उठाने को लेकर विवाद के बाद पीड़ित ने ईओ रंग बहादुर सिंह पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

बहराइच (बलहा)। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह पर पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं करने और पत्र गायब होने का आरोप लगा है। मोहल्ला कबड़िया टोला निवासी तारिक अली का कहना है कि अपनी समस्या लेकर नगर पालिका पहुंचने के बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। मामले में पत्रकार राशिद अली ने जिलाधिकारी बहराइच से शिकायत करने की बात कही है।


तारिक अली के मुताबिक, विगत दिनों बारिश और आंधी के दौरान उनके प्लॉट की पुरानी दीवार गिर गई थी। जब वह दीवार दोबारा उठाने पहुंचे तो आरोप है कि विपक्षी अफजल मालिक, इकराम मालिक और उनके परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस को भी बुला लिया गया।


पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले में प्रार्थना पत्र देने अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह के पास पहुंचे थे। आरोप है कि उस दिन छुट्टी होने की बात कहकर उनका प्रार्थना पत्र लेने से इनकार कर दिया गया और बाद में आने को कहा गया। इसके बाद जब उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया तो वह कथित तौर पर कचरे की टोकरी में डाल दिया गया।


तारिक अली के अनुसार, कुछ दिन बाद जब वह अपने प्रार्थना पत्र की स्थिति जानने पहुंचे तो अधिशासी अधिकारी अपनी फाइल में उसे तलाशने लगीं, लेकिन पत्र नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित से दोबारा प्रार्थना पत्र देने को कहा गया। उन्होंने फिर से आवेदन दिया, लेकिन चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इसके बाद तारिक अली अपने बड़े भाई पत्रकार राशिद अली के साथ अधिशासी अधिकारी से मिलने पहुंचे। राशिद अली के मुताबिक, कार्रवाई के बारे में पूछने पर ईओ ने कहा, “वह दीवार आपकी नहीं उठाने दे रहा है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं, हम कुछ नहीं कर पाएंगे।” राशिद अली ने आरोप लगाया कि रंग बहादुर सिंह तीन वर्षों से नगर पालिका में तैनात हैं और लोगों की समस्याओं पर उचित तरीके से सुनवाई नहीं करते। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी बहराइच से करने की बात कही है।

About The Author

Leave a Reply