विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहपुर सीकरी में 35 किसानों को सरसों बीज की मुफ्त मिनी किट वितरित

बीज गोदाम पर किसानों के साथ मौजूद किसान नेता मोहन सिंह चाहर

रिपोर्ट : बंटी कुरैशी आगरा

मंडी मिर्जा खां के बीज गोदाम पर पंजीकृत किसानों को किट मिली, किसान नेता ने अधिक किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की

आगरा। फतेहपुर सीकरी, 5 अक्टूबर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडी मिर्जा खां स्थित बीज गोदाम पर सोमवार को 35 पंजीकृत किसानों को सरसों बीज की मुफ्त मिनी किट वितरित की गईं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बीज गोदाम प्रभारी सोनू खान के साथ किसानों को किट वितरित की।


मोहन सिंह चाहर ने किसानों से अपील की कि सरसों बीज की पीएम 32 मुफ्त मिनी किट और गिरिराज आजाद महक की मिनी किट 50 प्रतिशत अनुदान पर मिल रही हैं। उन्होंने किसानों से मिनी किट प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की। वहीं, गोदाम पर पहुंचे किसानों ने किसान नेता से पायनियर सरसों बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई।


मोहन सिंह चाहर ने कहा कि किसान पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें। उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार वितरित किया जा रहा सरसों बीज कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाला और गुणवत्ता युक्त है। उन्होंने जिला प्रशासन से बीज वितरण में फिंगर सिस्टम के साथ ओटीपी सिस्टम भी लागू कराने की मांग की। उनका कहना है कि बुजुर्ग किसानों के फिंगर प्रिंट नहीं आने से बीज वितरण में परेशानी हो रही है।


बीज गोदाम प्रभारी सोनू खान ने बताया कि 1800 मिनी किट मिली हैं। अभी तक 150 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 35 किसानों को किट का वितरण किया जा चुका है।


इस दौरान महावीर प्रधान, राजवीर, बलवीर डाबर, हीरालाल, जगन्नाथ सिंह, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, नानक चंद, गोविंद सिंह, छोटेलाल, दीनदयाल, मनोज कुमार, रतिराम, राधेश्याम निवासी मदनपुरा, रणवीर सिंह, किसन सिंह सहित किसानों को सरसों बीज की मिनी किट दी गई।

About The Author

Leave a Reply