रिपोर्ट : बंटी आगरा
फतेहपुर सीकरी। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों द्वारा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद उनकी गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
सपा कार्यकर्ता कस्बे में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ता फतेहपुर सीकरी थाने पहुंचे और सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राशिद हसन चिश्ती और विधानसभा अध्यक्ष रईस पाल चाहर ने संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
सामूहिक गिरफ्तारी देने वालों में सुरेंद्र चौधरी, राशिद हसन चिश्ती, रईस पाल चाहर, देवेंद्र शर्मा, विनोद सिकरवार, प्रदीप मुखिया, दिनेश चौधरी, आरिफ अल्वी, जीशान खान, शाकिर अब्बास और राहुल चाहर सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






