विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज ने तीनों खिताब जीते

जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए जनता इंटर कॉलेज के खिलाड़ी

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

फतेहाबाद में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया

आगरा के फतेहाबाद स्थित जनता इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में सोमवार को जनपदीय माध्यमिक खो-खो प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद और सरोज देवी इंटर कॉलेज धनौली, आगरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। तीनों वर्गों में जनता इंटर कॉलेज की टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पैंगोरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार सिंह ने अतिथियों और निर्णायक मंडल का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


अंडर-14 वर्ग में अन्य विद्यालयों की टीम नहीं पहुंचने पर जनता इंटर कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज विजेता रहा, जबकि सरोज देवी इंटर कॉलेज धनौली की टीम उपविजेता रही।


समापन अवसर पर प्रबंधक रजत पैंगोरिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। संचालन उदयराज सिंह, डॉ. संजय कुमार और ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने किया।

About The Author

Leave a Reply