विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

पत्नी और दो नाबालिग बेटियों के लापता होने से हड़कंप, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

भुता थाना क्षेत्र में पत्नी और दो नाबालिग बेटियों के लापता होने के मामले में पुलिस को दी गई शिकायत।

रिपोर्ट तरुण कुमार बरेली

भुता के करेना निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर, पत्नी पर जेवर-नकदी और बेटियों को साथ ले जाने का भी आरोप

भुता(बरेली) : थाना भुता क्षेत्र के ग्राम करेना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित ने फरीदपुर निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, करेना निवासी विनोद कुमार वर्तमान में अपने परिवार के साथ कस्बा भुता में किराये के कमरे में रहता है। विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। आरोप है कि इसी दौरान फरीदपुर निवासी निखिल नाम का युवक उसकी पत्नी कलावती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।


तहरीर के अनुसार, जाते समय उसकी पत्नी घर में रखे जेवर और नकदी के साथ अपनी दोनों बेटियों को भी अपने साथ ले गई। विनोद कुमार का कहना है कि उसने अपने स्तर से पत्नी और दोनों बेटियों की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।


पीड़ित ने पुलिस से पत्नी और दोनों बेटियों को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता महिला व दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है।


तहरीर में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Leave a Reply