विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

जालौन में चोरी की योजना बना रहे दो शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में चोरी की योजना के आरोपी

रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD

कैलिया थाना पुलिस ने पीपरी गांव के पास झांसी बॉर्डर पर दो आरोपियों को पकड़ा, तमंचा-कारतूस और चोरी के औजार बरामद

जालौन में चोरी की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय दो शातिर चोरों को कैलिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की। दोनों आरोपी झांसी बॉर्डर पर माइनर नहर की पुलिया के पास चोरी की योजना बना रहे थे।


पुलिस ने पीपरी गांव के पास से झांसी निवासी करन परिहार और अजय राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए।


बरामद सामान में क्लास पाइप, चाबियों का गुच्छा, पेंचकस, सब्बल और आदि ब्लेड शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

About The Author

Leave a Reply