विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद सीएचसी में रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं ने 14 यूनिट रक्त दिया

फतेहाबाद सीएचसी में आयोजित रक्तदान शिविर में मौजूद अतिथि

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और योगेश चौहान ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया।

आगरा, फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 14 यूनिट रक्तदान किया।


शिविर का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता और योगेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।


अतिथियों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान के प्रति आगे आने की अपील की।


शिविर में डॉ. अभिषेक चौहान, चीफ फार्मासिस्ट विजय वर्मा सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply