विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Politics Agra News Uttar Pradesh

आगरा में बारिश के चलते CM योगी की जनसभा निरस्त, एमएलसी चुनाव को लेकर होना था कार्यक्रम

मंच से कार्यक्रम निरस्त कि जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता

रिपोर्ट कासिम मलिक आगरा

तेज बारिश के कारण बदला कार्यक्रम, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने मंच से की घोषणा; केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी की पुष्टि

आगरा। तेज बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित आगरा जनसभा निरस्त कर दी गई। एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के मद्देनजर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका।

जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए थे। इसी बीच तेज बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल की स्थिति प्रभावित हुई और जनसभा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने मंच से कार्यक्रम निरस्त होने की घोषणा की।

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी जनसभा निरस्त होने की पुष्टि की। कार्यक्रम को लेकर जुटे कार्यकर्ताओं के बीच घोषणा के बाद हलचल देखने को मिली।

दरअसल, एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के मद्देनजर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन तेज बारिश के चलते आयोजन रद्द करना पड़ा।

 बाइट एसपी सिंह बघेल
बाइट एसपी सिंह बघेल

About The Author

Leave a Reply