रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD
झांसी-कानपुर हाईवे पर जखौली गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की
जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक उरई से झांसी की ओर जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला।
दर्दनाक हादसा जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के जखौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।






