विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस

रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD

झांसी-कानपुर हाईवे पर जखौली गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की

जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक उरई से झांसी की ओर जा रहा था।


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला।


दर्दनाक हादसा जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के जखौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Leave a Reply