रिपोर्ट : राशिद अली बहराइच
एसआईओ यूनिट ने नगर के कई मोहल्लों और चौराहों पर युवाओं को नशे, जुए और सट्टेबाजी के दुष्परिणाम बताकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।
बहराइच (नानपारा)। सामाजिक संगठन एसआईओ की ओर से नशा, जुआ और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ नगर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ‘नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो’ अभियान के तहत अब तक 14 नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा चुकी हैं। 4 अक्टूबर 2026 से चल रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
अभियान के तहत रानी बाग, किला, राजा होटल, मिरयासी टोला, उमैर किराना बेलदारन टोला, मदीना मस्जिद राजा कोठी, जिब्राईल स्टोर मलंगपुरवा रोड, मस्जिद कुरैशयान कसाई टोला, पुरानी ईदगाह, बावर्ची टोला, बांके होटल, राजा फाटक, राजा बाजार पुलिस चौकी, चूड़ी गली और इनायत गली में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। इन सभाओं के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को नशे तथा जुए के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इनायत गली में सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद अजीम शानू ने कहा कि आज नौजवान नशे के आदी हो रहे हैं और जुआ व सट्टेबाजी में लिप्त होकर अपना पैसा और जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को अपने बच्चों और युवाओं को गलत गतिविधियों से बचाने की जरूरत है।
अभियान के दौरान लोगों को समझाया गया कि नशा और जुआ व्यक्ति के जीवन, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक खुशहाली और सामाजिक प्रतिष्ठा पर बुरा प्रभाव डालते हैं। युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, हुनर, मेहनत, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने की अपील की गई।
नुक्कड़ सभाओं को मुख्य रूप से मुहम्मद अजीम, अब्दुल मुक्तदिर, सईद अहमद और फखरुद्दीन खान संबोधित कर रहे हैं। अभियान को सफल बनाने में आबिद अली, सेक्रेटरी मोहम्मद इकबाल राइनी, मोहम्मद रकीब कुरैशी, हारिस, लारैब, आजाद, मुशर्रफ, फुरकान, यासिर अरफात, मोइन अहमद, नसरुद्दीन, फरीद, आजाद खान और शहाबुद्दीन खां सहित अन्य लोग शामिल रहे।






