विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहपुर सीकरी में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; 20 कनेक्शन काटे

आगरा के फतेहपुर सीकरी में बिजली चोरी की जांच के लिए विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान का दृश्य।

रिपोर्ट बंटी आगरा

विद्युत विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, धारा 135 के तहत दर्ज कराई FIR; बकाया बिल जमा नहीं करने वालों पर भी कार्रवाई

फतेहपुर सीकरी(आगरा) । विद्युत वितरण खंड किरावली के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी टाउन उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिजली चोरी के आरोप में सात उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं, बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 20 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए।

अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अभियान फतेहपुर सीकरी के उपखंड अधिकारी और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान बिजली कनेक्शनों की जांच की गई और कथित विद्युत चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विभाग की ओर से जिन सात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है, उनमें रूबी देवी पत्नी शिवराज सिंह, मीना पत्नी बृजराज सिंह, नवीन पुत्र महेश चंद्र, संतोष कुमार पुत्र गौरी शंकर, विनोद कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी हनुमान गली, गोपाल पुत्र टीकाराम और मुकेश पुत्र रज्जन सिंह निवासी रेलवे स्टेशन के पास, फतेहपुर सीकरी शामिल हैं।

इसके अलावा, बकाया राजस्व की वसूली के लिए भी अभियान चलाया गया। विभागीय अधिकारियों ने बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए। बकाया जमा नहीं करने वाले 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

आगरा के फतेहपुर सीकरी में बिजली चोरी की जांच के लिए विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान का दृश्य।

About The Author

Leave a Reply