रिपोर्ट बंटी आगरा
होटल लेक व्यू में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष चाहर की अध्यक्षता में हुई बैठक, जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किए गए मनोनयन
फतेहपुर सीकरी(आगरा) । भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की संगठनात्मक बैठक फतेहपुर सीकरी स्थित होटल लेक व्यू में आयोजित की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष चाहर के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में युवराज सिंह को आगरा जिला सचिव, कमल सिंह को जिला सचिव, चंद्रवीर सिंह चंदा को राष्ट्रीय सचिव, सुरेश चौधरी को विशेष सलाहकार और तेजपाल को आगरा जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। वहीं, मनीष चौधरी को युवा प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक का संचालन सुरेश चौधरी ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, राकेश बघेल, प्रहलाद राना, बच्चू सिंह और शेर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






