रिपोर्ट कासिम मलिक आगरा
फतेहाबाद के शिवाजी नगर निवासी महेश सिंह चौहान को मिली जिम्मेदारी, 10 अक्टूबर 2026 से 9 अक्टूबर 2029 तक रहेगा कार्यकाल
फतेहाबाद (आगरा) : फतेहाबाद के शिवाजी नगर निवासी महेश सिंह चौहान को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद में उत्तर प्रदेश (पश्चिम) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 10 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होकर 9 अक्टूबर 2029 तक रहेगी।
परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी की ओर से जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति और केंद्रीय स्थायी समिति की सिफारिश के आधार पर महेश सिंह चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए महेश सिंह चौहान को परिषद के संविधान, नियमों और विनियमों का पालन करना होगा। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का निर्धारित किया गया है।
महेश सिंह चौहान की नियुक्ति से फतेहाबाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब उनके सामने परिषद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन से जुड़े उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।






