विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Politics Agra Uttar Pradesh

आगरा: एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने राजेश कुमार शर्मा को बनाया फतेहाबाद का प्रभारी

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव के लिए सपा नेता राजेश कुमार शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया।

रिपोर्ट कासिम मलिक आगरा

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन को लेकर समाजवादी पार्टी ने तेज की तैयारियां, 23 अक्टूबर को होना है मतदान

आगरा। एमएलसी शिक्षक और स्नातक निर्वाचन को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ सपा नेता राजेश कुमार शर्मा को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी शिक्षक और स्नातक चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने फतेहाबाद क्षेत्र में चुनावी जिम्मेदारी राजेश कुमार शर्मा को सौंपी है।

प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने फतेहाबाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

राजेश कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सक्रियता बढ़ाने और अधिक से अधिक शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply