विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद में सपा की पीडीए जन चौपाल, गुर्जर समाज को जोड़ने पर जोर

भलोखरा गांव में आयोजित पीडीए जन चौपाल में मौजूद सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा

भलोखरा गांव में आयोजित चौपाल में पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की

फतेहाबाद (आगरा ): ग्राम भलोखरा में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जन चौपाल में गुर्जर समाज को संगठन से जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुटता पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा की ओर से पीडीए जन चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।


मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल गुर्जर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।


सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गुर्जर समाज को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक सम्मान और भागीदारी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी समाज के लोगों को संगठन में उचित सम्मान और भागीदारी दी जाएगी।


चौपाल में प्रदेश सचिव लला गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल, जिला महासचिव संतोष पाल, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महेश सिसोदिया, राजेश शर्मा, मेहताब गुर्जर, योगेंद्र गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, कैप्टन सरनाम सिंह गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, महापे गुर्जर, चुन्ना गुर्जर, जिला सचिव बच्चू गुर्जर, रामसेवक जाटव, सुनील, नीलम राम, हरि गुर्जर, झाबु गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर, एतवीर गुर्जर, भोला गुर्जर, पहलवान रामवीर गुर्जर, विमल गुर्जर, अमन गुर्जर, सुल्तान सिंह गुर्जर, काली प्रधान, सिद्धार्थ सिंह और महेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply