विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Amethi

अमेठी में शिक्षक निर्वाचन को लेकर प्रशासन सतर्क, मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

अमेठी के विकास भवन सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।

रिपोर्ट: नवीन त्रिपाठी अमेठी

23 अक्टूबर को जिले के 9 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, 12 पोलिंग पार्टियों का गठन; जिलाधिकारी ने लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

अमेठी। आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अजय सिंह ने प्रोजेक्टर और पीपीटी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। मतदान में इस्तेमाल होने वाले निर्धारित प्रारूपों को भरने, निर्वाचन अभिलेखों के रखरखाव और मतपेटी को खोलने, बंद करने व सील करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मतदान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करने और प्रशिक्षण को पूरी सजगता के साथ लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों और निर्धारित प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि मतदान शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

अमेठी के विकास भवन सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।
अमेठी के विकास भवन सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।

About The Author

Leave a Reply