उरई के जागृति होटल में गोपनीय समीक्षा बैठक आयोजित, शिक्षक नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जालौन पहुंचे। उरई के कालपी रोड स्थित जागृति होटल में एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की गोपनीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में संगठन की तैयारियों की समीक्षा के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित मौजूद हैं। इसके अलावा जिले के शिक्षक और संगठन के पदाधिकारियों के साथ इलाहाबाद-झांसी शिक्षक खंड क्षेत्र से जुड़े नेता भी बैठक में शामिल हुए हैं।
बैठक में एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। नेताओं की ओर से कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
उरई के जागृति होटल में चल रही इस बैठक को आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में हुई चर्चा और तय की गई रणनीति को लेकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।








