विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Badaun Uttar Pradesh

बदायूं में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त

बदायूं में त्योहारों के मद्देनजर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार यादव (तहसील संवाददाता दातागंज)

प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

बदायूं। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जनपदवासियों से नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही नागरिकों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

बदायूं में त्योहारों के मद्देनजर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
बदायूं में त्योहारों के मद्देनजर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

About The Author

Leave a Reply