रिपोर्ट : तरूण कुमार ब्यूरो चीफ (बरेली मंडल)
एसपी सिटी चिराग जैन ने प्रेमनगर क्षेत्र के हार्टमैन स्कूल और अशरफ खां छावनी स्थित रावण दहन स्थलों का किया भ्रमण, आयोजकों से व्यवस्थाओं की ली जानकारी
बरेली। आगामी रावण दहन कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन ने थाना प्रेमनगर क्षेत्र के हार्टमैन स्कूल और अशरफ खां छावनी स्थित रावण दहन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने रावण दहन कार्यक्रम के आयोजकों से बातचीत कर आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।






