रिपोर्ट : तरूण कुमार ब्यूरो चीफ (बरेली मंडल)
भुता क्षेत्र के दोनों गांवों में भक्तिमय माहौल, कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु; पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से हुए धार्मिक आयोजन
भुता(बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रूपापुर और खांडसारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दोनों गांवों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। धार्मिक आयोजनों के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्राम रूपापुर में कथा वाचिका सुषमा शास्त्री ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का वर्णन किया। उनकी कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत प्रत्याशी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार ने कथा वाचिका सुषमा शास्त्री और उनकी टीम को सम्मानित किया।
वहीं, ग्राम खांडसारा में बीसलपुर से आए कथावाचक अजय शास्त्री की कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां भी डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार ने कथावाचक का सम्मान किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की और तालियों से पंडाल गूंज उठा।
रूपापुर में कथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेला कमेटी के सदस्य रमेश मौर्य, अवधेश मौर्य, रमेश गंगवार, रवि यादव, सुनील मौर्य, प्रेमशंकर गंगवार, सर्वेश मौर्य और टिंकू गंगवार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
दोनों गांवों में धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान थाना भुता पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।






