विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Azamgarh

आजमगढ़ में बसपा ने पंकज कुमार को लालगंज विधानसभा से बनाया प्रत्याशी

पंकज कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत करते बसपा नेता और कार्यकर्ता

लालगंज के राम जानकी मैदान में कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित हुआ, वरिष्ठ नेताओं ने संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर दिया जोर

आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत लालगंज स्थित राम जानकी मैदान परिसर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक दिवसीय विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बसपा ने लालगंज विधानसभा से पंकज कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया। पंकज कुमार के मंच पर पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्रा रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. विजय प्रताप ने की। मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, भरत सिंह मऊ, पूर्व सांसद डॉ. बलिराम, पंकज कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, संविधान और वंचित समाज के अधिकारों पर बात रखी। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास और अधिकारों को समझने तथा कार्यकर्ताओं से अपने बच्चों को समाज के इतिहास की जानकारी देने का आह्वान किया।


दिनेश चंद्रा ने सपा और भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों दलों से सावधान रहने की अपील करते हुए सपा को भाजपा की ‘बी-टीम’ बताया। उन्होंने कहा कि बसपा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है।


पंकज कुमार को लालगंज विधानसभा का प्रभारी घोषित किए जाने के साथ सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओमकार शास्त्री, इंदू चौधरी, हीरालाल गौतम, अरविंद कुमार, अशोक सोनकर, मदन राम, नीरज सिंह, साहिब अंसारी, विजय कुमार, अरुण सिंह, प्रधान, अशोक महाप्रधान, गुफरान, ताबीज सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply