विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun News Orai Public Issues Uttar Pradesh

उरई में नवविवाहिता को ससुर ने डंडा दिखाकर घर से निकाला, वीडियो वायरल

जालौन(उरई): जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला बघौरा बाईपास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने ही ससुर पर डंडा दिखाकर घर से बाहर निकालने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती ने करीब एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद शुक्रवार को दोनों ने शारदा पीठ बैरागढ़ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया। मंदिर परिसर में संपन्न हुई इस शादी का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आरोप है कि विवाह के बाद जब नवविवाहित दंपति घर पहुंचे, तो ससुर ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि ससुर ने डंडा दिखाकर बेटे और बहू को घर से बाहर निकाल दिया और बहू को धमकाया भी।पीड़िता नवविवाहिता ने पूरे मामले की सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवविवाहिता को घर में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक नवविवाहिता घर के बाहर ही बैठी हुई नजर आई।इसी दौरान ससुर द्वारा डंडा दिखाकर बहू को घर से बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply