🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

गद्दा गोदाम अग्निकांड: व्यापार मंडल ने किया स्थल निरीक्षण, फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

0
IMG-20251228-WA0129

अग्निकांड में जले गोदाम का जायजा लेते हुए कोंच–माधोगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन

कोंच (जालौन): मियागंज क्षेत्र में शनिवार को गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग की घटना के बाद रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संगठन ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की देरी और प्रभावहीनता पर सवाल उठाते हुए फायर सर्विस सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की।व्यापार मंडल के प्रदेशीय महामंत्री द्वय डॉ. दिलीप सेठ एवं हरिओम बाजपेई, जिलाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, जिला महामंत्री विनोद सैनी तथा नगर अध्यक्ष संजय लोहिया घटनास्थल पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर आग से हुए नुकसान की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा गद्दा, पलंग, पीवीसी पैनल, फोम सहित करीब 13 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, उसी दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क उठी।इस अवसर पर डॉ. दिलीप सेठ ने कहा कि आग की सूचना मिलने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय से नहीं पहुंच सकी और प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण नुकसान बढ़ गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कोंच क्षेत्र में फायर ब्रिगेड व्यवस्था को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके और व्यापारियों को भारी क्षति से बचाया जा सके। गद्दा गोदाम अग्निकांड की सूचना मिलते ही कोंच-माधोगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन घटना की शाम को ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली और ढांढस बंधाते हुए हर स्तर पर सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

गद्दा गोदाम अग्निकांड: व्यापार मंडल ने किया स्थल निरीक्षण, फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल news image

MUHAMMAD SAJID

मुहम्मद साजिद (मुख्य संस्थापक सीईओ), UP Samvad | उत्तर प्रदेश आधारित स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच। जनहित, तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के साथ समाचारों के जिम्मेदार प्रकाशन हेतु प्रतिबद्ध।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed