विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Azamgarh Uttar Pradesh

आजमगढ़ में मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

मंदिरों से बरामद किए गए पीतल के घंटे और चोरी का सामान

रिपोर्ट : विपुल तिवारी आजमगढ़

मेहनगर-तरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने 20 पीतल के घंटे, एक लाख रुपये नकद और दो चार पहिया वाहन बरामद किए।

आजमगढ़ में मेहनगर और तरवां पुलिस की संयुक्त टीम ने मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 20 पीतल के घंटे, एक लाख रुपये नकद और दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, पौहारी बाबा मंदिर से 29 सितंबर को 11 घंटे और एक अक्टूबर को नौ घंटे चोरी किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े छह आरोपितों को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र स्थित एक मंदिर से घंटे चोरी करने की घटना का भी खुलासा हुआ है। पुलिस को अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी मिली है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply