विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Politics Jalaun Uttar Pradesh

AIMIM जालौन में अंदरूनी घमासान, जिला अध्यक्ष रईस मलिक के इस्तीफे की उठी मांग

AIMIM जालौन के जिला अध्यक्ष रईस मलिक

सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व पर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाए, संगठन में बढ़ी खींचतान।

जालौन: जालौन में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला इकाई में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रईस मलिक के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। इसके बाद संगठन की आंतरिक सियासत चर्चा का विषय बन गई है।


विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रईस मलिक के नेतृत्व में पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि वर्षों से संगठन के लिए काम करने वाले लोगों को न तो उचित जिम्मेदारी दी जा रही है और न ही अपेक्षित सम्मान मिल रहा है।


सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि रईस मलिक को पहले जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया था और बाद में वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात के बाद उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिली। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


इसी बीच जिला अध्यक्ष के करीबी बताए जा रहे तारिक अनवर रहमानी को लेकर भी सोशल मीडिया पर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि पार्टी के नाम पर कथित तौर पर रसीद कट्टों के जरिए रकम जुटाई जा रही है। इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


फिलहाल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं के दावों पर आधारित है। रईस मलिक और तारिक अनवर रहमानी का पक्ष अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

AIMIM कार्यकर्ताओं के विरोध से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट

About The Author

Leave a Reply