विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Jalaun Crime News Orai Uttar Pradesh

अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका, युवक के सीने में लगी गोली

जालौन(उरई) : कोतवाली क्षेत्र के तुफैलपुरवा इलाके में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ दबंगों ने धर्मशाला के पास बैठे युवकों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शी इंडिरा नगर निवासी कृष के मुताबिक, वह रात करीब 8 बजे अपने दोस्त अनुज के साथ धर्मशाला के पास बैठा था। इसी दौरान बम्होरी निवासी सत्तू उर्फ सतेंद्र अपने साथियों विक्रम राजपूत, गोलू राजपूत और गौरव के साथ बाइक से वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने पहले पास मौजूद अंशुल से अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर सत्तू और गोलू ने उस पर तमंचे से फायर किया, लेकिन वह झुक जाने से बच गया।हंगामे की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे अनुज कोरी पर सत्तू ने तमंचा तानकर सीधे सीने पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनुज जमीन पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सत्तू उर्फ सतेंद्र, गोलू राजपूत, विक्रम राजपूत और गौरव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply