🔴 कुठौंद में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन: पुलिस और महिलाओं ने साझा किया सशक्तिकरण का संकल्प🔴 कुदरत की मार से कराह उठा जालौन: ओलावृष्टि से तबाह हुई रबी की फसल, किसान संघ ने ₹30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग🔴 कालपी में विकास की रफ्तार: सिक्सलेन परियोजना के लिए NHAI ने चलाया भीषण अतिक्रमण हटाओ अभियान🔴 कालपी में ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ को मिली गति: जर्जर कोतवाली मार्ग दुरुस्त, राहगीरों ने ली राहत की सांस🔴 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर जिलाधिकारी का औचक छापा: व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच, किसानों से सीधा संवाद

जालौन में रूह कंपा देने वाली वारदात: छोटे भाई से कुकर्म की फोटो देखी तो दोस्तों ने की किशोर की हत्या, पशुबाड़े में दबाई लाश

0
जालौन के माधौगढ़ में पुलिस बल की तैनाती और वह पशुबाड़ा जहाँ से 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया

रिपोर्ट : राहुल, जालौन।UP SAMVAD

माधौगढ़(जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रुदपुरा गांव में मित्रता और मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दो युवकों ने अपने ही 17 वर्षीय दोस्त की नृशंस हत्या कर उसके शव को पशुबाड़े में दफन कर दिया। मृतक किशोर पिछले 25 मार्च से लापता था। पुलिस ने मंगलवार रात जब संदेह के आधार पर दो दोस्तों को हिरासत में लिया, तब इस खौफनाक साजिश की परतें उतरीं। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए चार थानों की पुलिस और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है।

कुृत्य का साक्ष्य बना मौत का कारण

​जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर ने अपने दोस्त रोहित के मोबाइल फोन में अपने 13 वर्षीय छोटे भाई के साथ किए गए अप्राकृतिक कृत्य (कुकर्म) की आपत्तिजनक तस्वीरें देख ली थीं। किशोर ने इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी। अपने पाप के खुलने के डर से आरोपियों ने खौफनाक साजिश रची। 25 मार्च की रात, जब किशोर अपने दोस्तों तेज प्रताप (25) और रोहित (23) के पास गया था, तब शराब के नशे में आरोपियों ने उसके सिर पर कांच की बोतल से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

साजिश और साक्ष्य छुपाने की कोशिश

​हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए किशोर के शव को एक बोरे में बंद किया। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए वे शव को रोहित के घर के पिछवाड़े स्थित पशुबाड़े में ले गए, जहाँ गड्ढा खोदकर लाश को मिट्टी में दबा दिया गया। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद भी आरोपी सामान्य बने रहे और पीड़ित परिवार को गुमराह करते रहे। जब पिता ने 25 मार्च की रात बेटे को फोन किया, तो आरोपी तेज प्रताप ने फोन उठाकर झूठ बोला कि “वह अपना मोबाइल यहीं भूल गया है और कहीं चला गया है।”

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली जांच को गति

​परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने तत्काल माधौगढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया। थक-हारकर पीड़ित पिता ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर गुहार लगाई और सख्त लहजे में कहा कि उन्हें उनका बेटा “जिंदा या मुर्दा” वापस चाहिए। लखनऊ से दबाव आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और सर्विलांस व कॉल डिटेल के आधार पर दोनों दोस्तों को मंगलवार रात दबोच लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

खुशी का घर मातम में बदला

​रुदपुरा गांव के इस पीड़ित किसान परिवार में खुशियों की तैयारी चल रही थी। मृतक की बड़ी बहन की शादी आगामी 7 मई को होनी निर्धारित है। घर में शादी की रस्मों और तैयारियों के बीच जवान बेटे की मौत की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। पिता ने बताया कि उनके बेटे का इन दोनों के साथ उठना-बैठना था, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिन्हें वह दोस्त समझ रहा है, वही उसकी जान के दुश्मन बन जाएंगे।

प्रधानी की रंजिश का भी कोण

​पुलिस हत्या के पीछे ‘कुकर्म के साक्ष्य’ वाले मुख्य कारण की जांच तो कर ही रही है, लेकिन गांव में ‘प्रधानी की रंजिश’ की चर्चा भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी तेज प्रताप का झुकाव पूर्व प्रधान विक्रम की ओर है, जिससे पीड़ित परिवार की पुरानी चुनावी रंजिश चली आ रही है। परिजनों ने संदेह जताया है कि कहीं इस हत्या के पीछे पूर्व प्रधान की शह तो नहीं थी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और आधिकारिक बयान

​बुधवार सुबह जब मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पशुबाड़े से मिट्टी हटाकर बोरे में लिपटी लाश निकाली गई, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

​अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रदीप कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया:

​”दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में कोंच, माधौगढ़, रामपुरा और गोहन थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनात की गई है। मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

जालौन में रूह कंपा देने वाली वारदात: छोटे भाई से कुकर्म की फोटो देखी तो दोस्तों ने की किशोर की हत्या, पशुबाड़े में दबाई लाश news image

RAHUL

Rahul (रिपोर्टर,जालौन) जालौन जनपद में स्थानीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।

पूरा प्रोफाइल देखें

Leave a Reply

You may have missed