विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Breaking News Agra Uttar Pradesh

फतेहाबाद में बेकाबू ट्रेलर का कहर, दूध की पिकअप को 2 किमी तक घसीटा; एंबुलेंस और ऑटो में भी मारी टक्कर

फतेहाबाद में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दूध की पिकअप और मौके पर पहुंची पुलिस

रिपोर्ट कासिम मलिक, फतेहाबाद(आगरा)

फिरोजाबाद चौराहे से लखनऊ एक्सप्रेस-वे तक मचाई तबाही, ऑटो खाई में पलटा; तीन लोग घायल

फतेहाबाद, आगरा। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर कहर बरपाया। फिरोजाबाद चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी दूध की पिकअप मैक्स में टक्कर मारने के बाद ट्रेलर उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद रास्ते में एचएस अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस और यात्रियों से भरे ऑटो को भी टक्कर मार दी।


पिकअप को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा ट्रेलर


जानकारी के मुताबिक हार का पुरा निवासी जितेंद्र की दूध की पिकअप मैक्स फिरोजाबाद चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान फिरोजाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप ट्रेलर में फंस गई और चालक उसे घसीटते हुए करीब दो किलोमीटर तक ले गया।


एंबुलेंस और ऑटो को भी मारी टक्कर


आगे जाकर ट्रेलर ने एचएस अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस और यात्रियों से भरे ऑटो को भी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक रामलक्ष्मण निवासी चारबाग, फिरोजाबाद तथा दो यात्री अहसान और साहिल निवासी नूर नगर, फिरोजाबाद घायल हो गए।


टोल बैरियर तोड़कर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा


बताया गया कि हादसे के बाद भी ट्रेलर चालक ने वाहन नहीं रोका। चालक टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गया और मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि ट्रेलर का नंबर पुलिस को मिल गया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply