रिपोर्ट : सालेहीन शेख (आजमगढ़)
बकरी के लिए चोकर लेकर बाजार से घर लौट रहा था युवक, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
चोकर लेकर घर लौट रहा था असद
मृतक की पहचान असद पुत्र स्वर्गीय नसीम (22) निवासी ग्राम चकिया हुसैनाबाद, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि असद फरिहा बाजार से अपनी बकरी के लिए चोकर लेकर साइकिल से घर लौट रहा था।
ट्रक की टक्कर से मौके पर मौत
बताया गया कि असद जैसे ही फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि असद की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।







