रिपोर्ट : कासिम मालिक (फतेहाबाद) आगरा
गांधी चौक और नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष बबिता शल्या ने श्रद्धांजलि दी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर भी पुष्प अर्पित किए गए।
आगरा। फतेहाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गुरुवार को फतेहाबाद क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। गांधी चौक और नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता शल्या ने प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या और सभासदों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 21 किलोमीटर स्थित टोल प्लाजा पर भी गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और मिष्ठान का भोग लगाया।
टोल प्लाजा के जनरल मैनेजर संजय सिक्का ने कहा कि गांधीजी ने विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया, जबकि शास्त्रीजी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में प्रमोद धनगर, पीयूष शर्मा, विजय पाल, सोनू सहित अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






