विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Agra

फतेहाबाद में खेत पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

फतेहाबाद के कछपुरा गांव में खेत पर हत्या की घटना के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम।

संवाददाता- कासिम मलिक फतेहाबाद(आगरा)

कछपुरा गांव में नीम के पेड़ के नीचे सो रहे 35 वर्षीय प्रेमवीर की हत्या से हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

फतेहाबाद आगरा आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में बुधवार देर रात खेत पर सो रहे एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रेमवीर पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, प्रेमवीर बुधवार देर शाम घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने खेत में नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहा था। उसका भतीजा उसे ट्यूबवेल पर छोड़कर घर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया।


सुबह खेत में शव देखकर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना


गांव के ही लालाराम सुबह करीब 6 बजे खेत की ओर गए थे। उन्होंने प्रेमवीर को चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य


सूचना पर फतेहाबाद थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका


पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेमवीर के किसी व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद को लेकर दो दिन पहले दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। पुलिस इसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


प्रेमवीर पर दर्ज थे छह मुकदमे


पुलिस के अनुसार, प्रेमवीर हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ लूट और मारपीट से जुड़े छह मुकदमे दर्ज थे। इनमें एक मामला बाह, एक जैतपुर और चार मामले फतेहाबाद थाने में दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वह पूर्व में जेल भी जा चुका था।


एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद के अनुसार, प्रथम दृष्टया जमीनी रंजिश में हत्या की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर मामले की कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

फतेहाबाद के कछपुरा गांव में खेत पर हत्या की घटना के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम।
मृतक प्रेमवीर सिंह के के बाहर बैठे परिजन
मृतक प्रेमवीर सिंह के के बाहर बैठे परिजन

About The Author

Leave a Reply