विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Konch

जालौन: कोंच कोतवाली में हुआ शस्त्र पूजन, आईटीआई में तकनीकी शिक्षा पर जोर

कोंच कोतवाली परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा और शस्त्र पूजन करते पुलिसकर्मी

विश्वकर्मा जयंती पर कोंच कोतवाली में सागर चौकी प्रभारी ने विधि-विधान से असलहों की पूजा की, वहीं आईटीआई में छात्रों को हुनर का संदेश दिया गया।

कोंच ( जालौन) : जालौन में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कोंच कोतवाली से लेकर अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई, अकोढ़ी दुबे तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कोंच कोतवाली परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर पुलिस ने असलहों की पूजा-अर्चना की।


​इस दौरान सागर चौकी प्रभारी सुमित पाण्डेय ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में क्राइम प्रभारी एसएसआई विमलेश कुमार, सुरही चौकी प्रभारी समेत सभी चौकी प्रभारी और कोतवाली में तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूजन संपन्न होने के बाद उपस्थित पुलिसकर्मियों ने मिष्ठान ग्रहण किया।


​दूसरी ओर, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आईटीआई में विश्वकर्मा पूजा को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा मेहनत, हुनर, तकनीकी ज्ञान और निर्माण की शक्ति के सम्मान का पर्व है।


​कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हुनर के माध्यम से अपने भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। साथ ही, संस्थान में इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड के व्यावहारिक प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

About The Author

Leave a Reply