विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun Madogarh

जालौन में मिशन शक्ति 6.0: 11वीं की छात्रा प्रियांशी बनीं एक दिन की इंस्पेक्टर

जालौन की माधौगढ़ कोतवाली में मिशन शक्ति 6.0 के तहत एक दिन की प्रभारी निरीक्षक बनीं छात्रा प्रियांशी।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ, जालौन

माधौगढ़ कोतवाली की संभाली कमान, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

माधौगढ़(जालौन)। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत जालौन में छात्राओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कक्षा 11 की मेधावी छात्रा प्रियांशी को माधौगढ़ कोतवाली का एक दिन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने और नेतृत्व का अवसर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, माधौगढ़ कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने छात्रा प्रियांशी को एक दिन के प्रभारी निरीक्षक का दायित्व ग्रहण कराया। इसके बाद छात्रा ने कोतवाली में आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अन्य छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, महिला सुरक्षा और जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।


मिशन शक्ति 6.0 के तहत इस तरह की पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना है।

जालौन की माधौगढ़ कोतवाली में मिशन शक्ति 6.0 के तहत एक दिन की प्रभारी निरीक्षक बनीं छात्रा प्रियांशी।

About The Author

Leave a Reply