विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Jalaun

जालौन में तेज रफ्तार XUV कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया स्टेट हाईवे स्थित शंकरपुर दुर्घटनास्थल पर एकत्र भीड़ और पुलिस

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ, जालौन

कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर शंकरपुर के पास हुआ हादसा, कार छोड़कर भागा चालक; मृतक की पहचान राकेश धानुक के रूप में हुई।

जालौन जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर शंकरपुर के पास एक तेज रफ्तार XUV कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


​घटना के बाद आरोपी कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।


​मृतक युवक की पहचान राकेश धानुक, निवासी शंकरपुर (थाना कुठौंद) के रूप में हुई है। इस अचानक हुए हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


​सूचना पर पहुंची कुठौंद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारu कराया गया है।

About The Author

Leave a Reply