कड़ाके की ठंड में विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0
IMG-20260103-WA0003

शीतलहर के बीच कोंच क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल बांटते विधायक मूलचंद्र निरंजन।

कोंच (जालौन): हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर के बीच क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गांवों में कंबल वितरण किया। शुक्रवार को विधायक कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत बरोदा कलां तथा गेंदोली/बाबूपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने गरीब व असहाय लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए।कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष के भाव दिखाई दिए। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।विधायक मूलचंद्र निरंजन ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें भी ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसी भी गरीब को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और जल्द ही सभी जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों को भी इस दिशा में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रधान अयोध्या प्रसाद प्रजापति, दिग्विजय गुर्जर, जितेंद्र द्विवेदी, गौरी चबोर, विकास पटेल, सोनू बोहरा, रामू तिवारी, योगेन्द्र, बबलू सामी, जेपी सविता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

About The Author

Leave a Reply

You may have missed