विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly Public Issues

कैलाश नदी पार कर लाइनमैन ओमपाल ने बहाल की 11 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई

कैलाश नदी पार कर बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करते लाइनमैन ओमपाल।

रिपोर्ट-तरुण कुमार (बरेली)

तेज बारिश के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से बाधित थी बिजली आपूर्ति, ओमपाल समेत टीम के प्रयास से गांवों में लौटी बिजली

बरेली : भऊवा बाजार ग्राम स्थित कैलाश नदी क्षेत्र में तेज बारिश और कठिन परिस्थितियों के बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। बिजली विभाग की टीम के लाइनमैन ओमपाल ने अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती कैलाश नदी को पार किया और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन में आए फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की।


पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण कैलाश नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसी दौरान नदी के दूसरी ओर स्थित गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कई गांवों में अंधेरा छा गया। जांच में पता चला कि नदी के दूसरी ओर स्थित 11 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट आया है।


नदी में तेज बहाव और गहरे पानी के बावजूद लाइनमैन ओमपाल, वेदपाल और नूर मोहम्मद की टीम ने बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी रखा। ओमपाल ने सुरक्षा साधनों के साथ नदी पार की, जबकि वेदपाल और नूर मोहम्मद ने भी मौके पर रहकर उनका सहयोग किया।


नदी पार पहुंचने के बाद ओमपाल ने लाइन में आए फॉल्ट को ठीक किया, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली वापस आने से ग्रामीणों को राहत मिली।


लाइनमैन ओमपाल, वेदपाल और नूर मोहम्मद के प्रयास की स्थानीय ग्रामीणों और बिजली विभाग के अधिकारियों ने सराहना की। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली कर्मचारियों के प्रयास से सैकड़ों घरों में दोबारा बिजली पहुंच सकी। विभागीय अधिकारियों ने भी कर्मचारियों के कार्य को सराहनीय बताया।

About The Author

Leave a Reply