विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Uttar Pradesh Bareilly

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित, पात्र लाभार्थियों का कराया पंजीकरण

नवाबगंज विकासखंड परिसर में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते ग्रामीण।

रिपोर्ट तरुण कुमार बरेली

नवाबगंज(बरेली) : ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को नवाबगंज विकासखंड परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और विशेष काउंटरों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार और उप जिलाधिकारी सचिन यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने आंगनवाड़ी विभाग के कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। वहीं छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।


सेवा सेतु कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और आंगनवाड़ी विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कृषि एवं समाज कल्याण विभाग के काउंटरों पर ग्रामीणों ने पेंशन योजनाओं, कृषि अनुदान समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया।


कार्यक्रम के दौरान विकासखंड परिसर में ग्रामीणों की आवाजाही बनी रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।


इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य, एडीओ पंचायत आशीष भटनागर, सचिव संजय वर्मा, देवेश देवल, विजय प्रधान, हरीश, अमित गंगवार, भदपुरा मंडल महामंत्री धीरेंद्र, ओमप्रकाश गंगवार, ओमकार गंगवार, महेंद्र गंगवार, द्वारिका प्रसाद गंगवार तथा लीलाधर गंगवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

नवाबगंज विकासखंड परिसर में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते ग्रामीण।

About The Author

Leave a Reply