उरई कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
उरई(जालौन) :जालौन की उरई कोतवाली पुलिस ने मारपीट और गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर एक युवक पर पहले चाकुओं से हमला करने और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप है। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
उरई कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।






