रिपोर्ट : राशिद अली ( बहराइच )
विधायक ने नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे
बहराइच (बलहा)। नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अमन वर्मा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। भेंट के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों एवं जनहित से संबंधित आवश्यकताओं पर चर्चा हुई।
विधायक राम निवास वर्मा ने नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुलाकात के दौरान क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री के साथ हुई यह मुलाकात क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को शासन स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। विधायक की ओर से नानपारा के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास की बात कही गई।






