विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Administration Jalaun Konch News Public Issues Uttar Pradesh

पारिवारिक दबाव से परेशान दो युवक घर छोड़कर पहुंचे बस स्टैंड, पुलिस ने मिलवाया परिवार से

कोंच (जालौन): तहसील क्षेत्र के ग्राम गेंदोली निवासी दो युवक पारिवारिक दबाव से परेशान होकर बीती शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे कोंच बस स्टैंड पहुंच गए। कड़ाके की ठंड में आधी रात दोनों युवकों को बस स्टैंड पर देखकर एक स्थानीय व्यक्ति ने उनसे पूछताछ की।युवकों ने बताया कि वे मजदूरी के सिलसिले में बिहार में पानी-पूरी का काम करते थे, लेकिन सर्दी के मौसम में काम न चलने के कारण कुछ दिन पहले गांव लौट आए थे। पैसे खत्म हो जाने के बाद परिजन फिर से बाहर जाकर कमाने का दबाव बना रहे थे, जिससे नाराज होकर उन्होंने घर छोड़ने का फैसला कर लिया।स्थानीय व्यक्ति ने युवकों को समझा-बुझाकर उनके इरादे बदलने का प्रयास किया और उन्हें सुरक्षित ठहराने के लिए नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा एवं निशुल्क ई-रिक्शा सुविधा के लिए संबंधित लोगों से संपर्क किया। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक और नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने के बावजूद कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गई और उनके परिजनों को सूचना देकर उन्हें सुरक्षित उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।इस पूरे मामले ने नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा और निशुल्क वाहन सुविधा की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए बनाई गई सुविधाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं और शासन के निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local & police Sources

About The Author

Leave a Reply