समाजसेवी स्व. रामस्वरूप महते की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण

0
IMG-20251228-WA0131

समाजसेवी स्व. रामस्वरूप महते की पुण्यतिथि पर दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते सुरेश निरंजन भैयाजी।

जालौन(कोंच): तहसील क्षेत्र के ग्राम सदूपुरा निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी रामस्वरूप महते की 31वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सेवा और संवेदनशीलता से परिपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र, जनता दल (यू) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश निरंजन भैयाजी के नेतृत्व में दरिद्र नारायण सेवा समिति आश्रम में गरीब एवं असहाय लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. महते के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्व. महते का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित रहा और आज उनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। वक्ताओं ने उनके बताए सेवा-पथ पर चलने का आह्वान भी किया।श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, विजय सिंह निरंजन एड, बलराम तिवारी कैलिया, गजराज सिंह सेंगर, विज्ञान विशारद सीरौठिया, दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव बाबूजी, प्रो. वीरेंद्र सिंह, आनंद पटेल बोहरा, देवेन्द्र निरंजन छुन्ना, राजीव रेजा, अवधेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और स्थानीय नागरिक शामिल थे।कार्यक्रम के अंत में भैयाजी एवं अतिथियों ने जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित कर मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। संचालन शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी ने किया।

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद, जालौन |UP SAMVAD
Source: Local Sources

Leave a Reply

You may have missed