विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Public Issues Jalaun Orai Uttar Pradesh

स्वाइन फ्लू को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई अलर्ट, हेल्प डेस्क और 30 बेड का वार्ड तैयार

स्वाइन फ्लू की तैयारियों की जानकारी देते प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी

उरई मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू, प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने कहा— घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति नियंत्रण में।

उरई(जालौन) : जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी में हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है, जबकि संदिग्ध मरीजों के उपचार हेतु 28 से 30 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है।


मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्वाइन फ्लू से ग्रसित संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जरूरत के अनुसार वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है तथा वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों का भी टीकाकरण कराया गया है।


राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी, गले में खराश या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो वह स्वयं दवा लेने के बजाय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच और उपचार कराए।


मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध हैं और मरीजों की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में स्वाइन फ्लू के लिए तैयार विशेष वार्ड
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में स्वाइन फ्लू के लिए तैयार विशेष वार्ड
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की ओपीडी में स्वाइन फ्लू हेल्प डेस्क
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की ओपीडी में स्वाइन फ्लू हेल्प डेस्क
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की ओपीडी में स्वाइन फ्लू हेल्प डेस्क
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई की ओपीडी में स्वाइन फ्लू हेल्प डेस्क

About The Author

Leave a Reply