आटा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के बैग से लाखों के सोने के आभूषण चोरी

0
आटा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म का दृश्य

आटा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म का दृश्य

रक्षाबंधन पर मायके आई झांसी निवासी आकांक्षा चन्दसौलिया मेमू ट्रेन में सवार हो रही थीं, तभी अज्ञात चोर बैग से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

आटा/उरई(जालौन) : जालौन के आटा थाना क्षेत्र स्थित आटा रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री के बैग से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी महिला को ट्रेन में बैठने के बाद हुई, जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी आकांक्षा चन्दसौलिया रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके आई थीं। वह आटा रेलवे स्टेशन से मेमू ट्रेन में सवार हो रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनके बैग में रखा कीमती सामान पार कर दिया।


महिला के अनुसार, बैग से सोने का हार, चार चूड़ियां, कान की झुमकी और करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। ट्रेन में बैठने के बाद जब उन्होंने अपना बैग देखा तो चोरी का पता चला। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


पुलिस का कहना है कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

आटा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म का दृश्य

About The Author

Leave a Reply