रिपोर्ट : तरुण कुमार बरेली
हर बूथ पर मिलेगी मतदाता सहायता, पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकेंगे अपना नाम
बरेली : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए आगामी 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की सहायता की जाएगी। नागरिक कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम दर्ज होने की पुष्टि कर सकते हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।
मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने बूथ पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचें और मतदाता सूची की जांच अवश्य करें।






