कोंच कोतवाली में काउंसलर्स टीम ने पति-पत्नी की काउंसलिंग कर कराया समझौता, दोनों हंसी-खुशी साथ घर लौटे।
कोंच(जालौन) : जालौन के कोंच कोतवाली स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का आपसी समझौते के साथ निस्तारण कराया गया। काउंसलर्स टीम ने दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता कर रिश्ते को टूटने से बचाया।
दहेज और मारपीट की शिकायत पर हुई सुनवाई
रवा गांव निवासी वर्षा ने अपने पति शिवम के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाकर समझाइश दी गई।
समझौते के बाद साथ लौटे दंपति
कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन और महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह की मौजूदगी में काउंसलर्स टीम ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई। शिवम ने भविष्य में मारपीट नहीं करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों ने समझौते पर सहमति जताई और हंसी-खुशी अपने घर लौट गए।






