विज्ञापन | ADVERTISEMENT
बिसम्भर जनसेवा केंद्र विज्ञापन लियाकत टी स्टॉल बरेली विज्ञापन जनसेवा केंद्र विज्ञापन इंडियन मेडिकल स्टोर बरेली विज्ञापन
Crime Breaking News Jalaun Uttar Pradesh

14 वर्षीय दिव्यांग छात्रा से सामूहिक छेड़छाड़ का आरोप, दो नामजद समेत पांच पर मुकदमा

जुगराजपुर के पास घटनास्थल का निरीक्षण करते ASP ईशान सोनी

जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के जुगराजपुर के पास ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ घटना का आरोप; ASP ईशान सोनी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण।

कुठौंद(जालौन) : जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दिव्यांग नाबालिग छात्रा से कथित सामूहिक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने चार युवकों पर ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और ब्लेड मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसाकलर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की रहने वाली दिव्यांग छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। आरोप है कि कुठौंद थाना क्षेत्र के जुगराजपुर के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा को ब्लेड मारकर घायल करने का भी आरोप लगाया गया है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने मामले का संज्ञान लिया और स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ित छात्रा का भाई भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।


पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने अमन ठाकुर और गौरव ठाकुर को नामजद करते हुए तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


नोट: नाबालिग पीड़िता की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है।

About The Author

Leave a Reply